• Home  
  • बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक चार किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल
- उत्तराखंड

बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक चार किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल

पथरी क्षेत्र के गांव बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक सड़क में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कर चौड़ीकरण की मांग की है। गांव बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल है। ग्रामीणों का कहना […]

पथरी क्षेत्र के गांव बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक सड़क में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कर चौड़ीकरण की मांग की है। गांव बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का लंढौरा से बहादराबाद तक चौड़ीकरण किया गया, लेकिन उस मार्ग में बुढाहेड़ी से सहदेवपुर तक का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। बताया कि मार्ग को हर बार छोड़ दिया जाता है। न इसकी मरम्मत की जाती है और न ही चौड़ीकरण। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल मार्ग की चौड़ाई लगभग 13 फिट है। दो वाहन यदि आमने-सामने आ आए तो निकलने में बहुत कठिनाई होती है। वहीं, मार्ग में बने गड्ढे राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन गड्ढों के कारण लोग उनमें गिरने से चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और विधायक से सड़क के चौड़ीकरण को लेकर गुहार लगाई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। ग्रामीण सुलेमान, शकील अहमद, बाबर, आजम अली, मुनीस, सुहेल, रहमान, जीशान अली, शमशाद, जहूर हसन, सहजाद अली, राशिद, मुनीर ने सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की गुहार लगाई है। लोक निर्माण विभाग के जेई एके मिश्रा का कहना है कि सड़क को मार्च माह में बनाया जाएगा। अभी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *