विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी आज की मांग बढ़ गई है। इस पद्धति से बीमारियों का कारगर इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी का विकल्प इलेक्ट्रोहोम्योपैथी है। आज बाजार के खाने से लोग तरह-तरह की बीमारियों से घिर रहे हैं। इसे रोकने में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी ही एक अच्छा और सटीक इलाज है। यह बातें उन्होंने ईएमए (इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन) के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। बायोम फार्मा भिलाई छत्तीसगढ़ के निदेशक डॉ. निलेश थावडे ने कहा कि मानव शरीर को औषधियों से होने वाले साइडइफेक्ट से बचाने के लिए स्पेजरिक मेडिसिन इलेक्ट्रोहोम्योपैथी अपनाया जाना ही एकमात्र अच्छा विकल्प है। दूसरा अन्य कोई विकल्प नहीं हो सकता।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का मेडिसिनल क्षेत्र वहां आरम्भ होता है जहां पर अन्य मेडिसिन फेल हो जाती है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी साध्य असाध्य सभी जटिल एवं क्रिटिकल रोगों को ठीक करने की क्षमता रखती है।
- उत्तराखंड
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से बीमारियों का कारगर इलाज संभव : कौशिक
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी आज की मांग बढ़ गई है। इस पद्धति से बीमारियों का कारगर इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी का विकल्प इलेक्ट्रोहोम्योपैथी है। आज बाजार के खाने से लोग तरह-तरह की बीमारियों से घिर रहे हैं। इसे रोकने में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी ही एक अच्छा और सटीक इलाज है। यह […]
