• Home  
  • 152 ग्राम चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
- उत्तराखंड

152 ग्राम चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 कनखल थाना पुलिस एक हिस्ट्रीशटर को 152 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वन विभाग की चौकी के पास बैरागी कैंप की तरफ से आ रहे एक […]

 कनखल थाना पुलिस एक हिस्ट्रीशटर को 152 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वन विभाग की चौकी के पास बैरागी कैंप की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध को रोकना चाहा, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 152 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम भोला पुत्र किशन चंद निवासी कुम्हारगढा कनखल बताया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पूर्व में भी उसके खिलाफ नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *