नगर पालिका विकासनगर के कूड़ा वाहन चालक और उनके साथी के साथ मारपीट की गई। इससे चालक को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मवीर पुत्र धूल सिंह और शिवा पुत्र ऋषिपाल ने तहरीर दी है। बताया कि वह सुबह ग्यारह बजे कूड़ा वाहन खाली करने कूड़ा निस्तारण केंद्र जा रहे थे। रात में नईम पुत्र शमशाद निवासी खादर बस्ती और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट कर दी। बताया कि इसमें धर्मवीर को गंभीर चोटें आईं हैं। चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।