Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • भानियावाला के दून पब्लिक स्कूल में हुआ 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रतीक चिह्न मोनाल ‘मौली’ का स्वागत
- उत्तराखंड

भानियावाला के दून पब्लिक स्कूल में हुआ 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रतीक चिह्न मोनाल ‘मौली’ का स्वागत

भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 38 वें राष्ट्रीय खेल के प्रतीक चिह्न मोनाल ‘मौली’ का स्वागत किया गया। इस दौरान मौली ने प्रतीक स्वरूप विभिन्न खेलों का प्रदर्शन कर बच्चों का मनोरंजन भी किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ मौनाल पक्षी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। खेल संघ के अधिकारी […]

भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 38 वें राष्ट्रीय खेल के प्रतीक चिह्न मोनाल ‘मौली’ का स्वागत किया गया। इस दौरान मौली ने प्रतीक स्वरूप विभिन्न खेलों का प्रदर्शन कर बच्चों का मनोरंजन भी किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ मौनाल पक्षी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। खेल संघ के अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रतियोगिताएं चल रही हैं। हमारे प्रदेश उत्तराखंड को इन राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का प्रथम बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकात्मक चरित्र शुभंकर के रूप में राज्य पक्षी मोनाल राज्य की पहचान के रूप में अपनी आभा बिखेर रहा है। इसका उद्देश्य खेलों की भावना, मूल्यों और मेजबान राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाता है। मौके पर विद्यालय के जनरल सेक्रेटरी सोहन लाल रतूड़ी, डायरेक्टर विनय रतूड़ी, वाइस सेक्रेटरी सोमिल रतूड़ी, प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी, वाइस प्रिंसिपल अनुप रावत, सुबेदार मेजर जेपी सकलानी, सुबेदार मेजर थमन थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *