• Home  
  • रुड़की की नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता आज लेंगी शपथ
- उत्तराखंड

रुड़की की नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता आज लेंगी शपथ

 नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता अग्रवाल शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारियां संभालेंगी। इसके बाद नगर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारना, जलभराव और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाना नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा हर दिन लगने वाले जाम, वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, […]

 नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता अग्रवाल शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारियां संभालेंगी। इसके बाद नगर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारना, जलभराव और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाना नवनियुक्त पहली महिला मेयर अनीता के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा हर दिन लगने वाले जाम, वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, बदहाल सड़कें, खराब स्ट्रीट और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी मेहनत करनी पड़ेगी। रुड़की को वर्ष 2013 में नगरपालिका से नगर निगम का दर्जा मिल गया था। उस दौरान लोगों को लगा था कि नगर निगम बनने के बाद रुड़की की मूलभूत समस्याओं का जल्द ही निस्तारण हो जाएगा। लेकिन नगर निगम बने 12 साल हो चुके हैं। इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *