• Home  
  • यूथ कांग्रेस ने मतदाता सूची की खामियों को किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड

यूथ कांग्रेस ने मतदाता सूची की खामियों को किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बीएलओ और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में खामियों का आरोप लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर […]

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बीएलओ और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में खामियों का आरोप लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव में बहुत खामियां देखने को मिली हैं, प्रत्येक वार्ड से स्थानीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। फर्जी मतदाताओं के कारण चुनाव प्रभावित हुआ और चुनाव की पारदर्शिता पर भी सवाल उठता है। जनता को बिना नोटिस भेजे उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाना अपराध है। साजिश में शामिल बीएलओ और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *