जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी अकादमिक एवं गैर-अकादमिक कर्मचारी तथा डी.एल.एड प्रशिक्षु शामिल हुए। इन लोगों ने गोपाल सिंह गैड़ा की कार्यकुशलता, मिलनसारिता, व्यावहारिकता और सकारात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने संस्थान के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। गोपाल सिंह गैड़ा ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और संस्थान में किए गए उनके रचनात्मक कार्यों का वर्णन किया। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह रावत, ललित मोहन पाण्डे, डॉ. प्रकाश पंत, महेंद्र सिंह भंडारी, रमेश सिंह रावत, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. सरिता पाण्डे, डॉ. हेमलता धामी, प्रकाश चंद्र आर्या, डॉ. कमलेश सिराडी और अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवन चंद्र पाण्डे ने किया। इस अवसर पर आभा गैड़ा, लोहाघाट डायट के प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, कुन्दन सिंह धींगा, ममता धींगा, बसंती गैड़ा और अमेरिकन फाउंडेशन संस्था के प्रमुख रमाकांत शर्मा सहित उमेश चंद्र मिश्र, खिमुली देवड़ी, ललित मोहन लोहनी, मीना कैरा, किशन सिंह भंडारी, रेखा आर्या, नरेंद्र कुमार, सुरेश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
- उत्तराखंड
डायट प्राचार्य गैड़ा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी अकादमिक एवं गैर-अकादमिक कर्मचारी तथा डी.एल.एड प्रशिक्षु शामिल हुए। इन लोगों ने गोपाल सिंह गैड़ा की कार्यकुशलता, मिलनसारिता, व्यावहारिकता और सकारात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने संस्थान के […]
