• Home  
  • चौखुटिया पुलिस ने स्कूल में लगाई जागरुकता क्लास
- उत्तराखंड

चौखुटिया पुलिस ने स्कूल में लगाई जागरुकता क्लास

जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस वृहद जनजागरुकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम ने दिशा कॉन्वेंट स्कूल भटकोट चौखुटिया में जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 150 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे […]

जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस वृहद जनजागरुकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम ने दिशा कॉन्वेंट स्कूल भटकोट चौखुटिया में जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 150 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और बच्चों को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नशे के दुष्परिणामों, नवीन कानून, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति एप, हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *