Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • सड़क किनारे मकान सामग्री रखने को लेकर विवाद में तीन की गोली मारकर हत्या
- उत्तराखंड

सड़क किनारे मकान सामग्री रखने को लेकर विवाद में तीन की गोली मारकर हत्या

पटना, बिहार के बक्सर जिले में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे सड़क […]


पटना,

बिहार के बक्सर जिले में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे सड़क किनारे रेत और अन्य निर्माण सामग्री रखने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे रेत और अन्य निर्माण सामग्री रखने को लेकर दो गुटों में झड़प हुई। इसमें गोलियां भी चली जिसमें तीन लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में से दो की पहचान विनोद सिंह और वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी से पहले दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *