• Home  
  • महिला से गैंगरेप, सरिया डालकर बच्चेदानी निकाली, पीड़ता की तड़प तड़प कर मौत
- प्रदेश की खबरें

महिला से गैंगरेप, सरिया डालकर बच्चेदानी निकाली, पीड़ता की तड़प तड़प कर मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी अंचल खालवा में एक महिला के साथ दो दरिंदों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके निजी अंग में सरिया डालकर उसकी बच्चेदानी बाहर निकाल ली। बलात्कार की शिकार महिला की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को […]

भोपाल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी अंचल खालवा में एक महिला के साथ दो दरिंदों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके निजी अंग में सरिया डालकर उसकी बच्चेदानी बाहर निकाल ली। बलात्कार की शिकार महिला की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिस तरह से पीड़ता के साथ क्रूर व्यवहार किया गया है। उससे मानवता शर्मसार हो गई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार शनिवार को पीड़िता की 16 साल की बेटी ने घटना की सूचना दी। बेटी ने सूचना में बताया, हरि पालवी उम्र 35 वर्ष के घर उसकी मां लहुलहान हालत में पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर महिला अर्धनग्न अवस्था में अचेत पड़ी हुई थी।
पुलिस ने ग्रामीणों से जब इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को बताया घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे उम्र 26 वर्ष तथा हरी पालवी उम्र 35 वर्ष मौजूद थे। दोनों पुरुष महिला के पूर्व परिचित थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछतांक्ष शुरू की। पुलिस अधीक्षक खंडवा राजेश रघुवंशी के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची थी। महिला की मौत हो चुकी थी। शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। निजी अंगों से खून बह रहा था। महिला की बच्चेदानी बाहर निकली पड़ी थी। पुलिस को संदेह है, बच्चेदानी को सरिए की सहायता से बाहर निकाला गया है। महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी, महिला के परिचित थे। शुक्रवार को सभी शादी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
पीड़ता हरि के साथ उसके घर पहुंची थी। वहां पर दोनों आरोपियों ने शराब पी। उसके बाद महिला के साथ दरिंदगी की। खंडवा पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *