• Home  
  • कोर्ट पर ही टेनिस स्टार राफेल नडाल के निकले आंसू
- खेलकूद

कोर्ट पर ही टेनिस स्टार राफेल नडाल के निकले आंसू

पेरिस,  फ्रेंच ओपन 2025 रविवार, 25 मई से शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दिन क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल को भावनात्मक ट्रिब्यूट पेश किया गाय. इस मौके पर उनके कुछ सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी-रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे- भी कोर्ट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. शानदार विदाई समारोह को देखकर राफेल […]

पेरिस,

 फ्रेंच ओपन 2025 रविवार, 25 मई से शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दिन क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल को भावनात्मक ट्रिब्यूट पेश किया गाय. इस मौके पर उनके कुछ सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी-रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे- भी कोर्ट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. शानदार विदाई समारोह को देखकर राफेल अपने आंसू नहीं रोक पाए और कोर्ट पर ही रोने लगे.
बता दें कि द किंग ऑफ क्ले के नाम से फेमस राफेल नडाल ने पिछले साल नवंबर में अपने शानदार करियर का अंत किया. वो 22 टाइटल के साथ दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं. जबकि जोकोविच 24 और फेडरर 21 ग्रैंड स्लैम के साथ पहले और तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा नडाल ने सबसे ज्यादा 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. अपने 20 साला फ्रेंच ओपेन करियर में उन्होंने 112 मैच जीते और केवल चार मैच हारे हैं.
स्पेनिश खिलाड़ी के विदाई समारोह में दस हजार से ज्यादा दर्शकों ने राफेल नडाल नाम की टी-शर्ट पहनकर स्टैंड में बैठे रहे. जिन पर 14 नंबर और दिल बना हुआ था. इसके अलावा बड़ी स्क्रीन पर नडाल की छोटी फिल्म दिखाई गई, जिसमें उनके अविश्वसनीय फ्रेंच ओपन के सफर को दर्शाया गया था. इस दौरान स्टैंड में एक महिला को अपने साथी के आंसू पोंछते हुए देखा गया. जैसे ही फिल्म समाप्त हुई, पूरे स्टेडियम में तीन मिनट तक तालियां बजती रही और इसी दौरान नडाल के भी आंसू निकल पड़े.
राफेल ने इस मौके पर फ़्रेंच में कहा, मेर्सी ब्यूकॉप पिछले 20 सालों से इस कोर्ट पर खेलने के बाद मुझे नहीं पता कि कैसे और कहां से शुरुआत करनी है. मैंने इस कोर्ट का लुत्फ उठाया, दुख झेला, जीता, हारा. सबसे बढ़कर कि मुझे यहां खेलने का मौका मिला.
नडाल ने रोलैंड गैरोस में अपने गुजरे समय के बारे में बात करते हुए कहा, मेरे करियर के सबसे महत्वपूर्ण टेनिस कोर्ट पर मुझे यह विदाई देने का अवसर देने के लिए गिल्स [मोरेटन], एमिली [मॉरेस्मो] और पूरी रोलैंड गैरोस टीम का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं.यह एक अविश्वसनीय कहानी है जो 2004 में शुरू हुई थी जब मैं पहली बार रोलैंड गैरोस आया था उस वक्त मैं 18 साल का था और मेरा पहला बड़ा अनुभव वह मैच था जो मैंने अपने बचपन के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी रिचर्ड गैस्केट के खिलाफ खेला था. उस दिन से, मुझे पूरी तरह से समझ में आ गया कि रोलैंड गैरोस का क्या मतलब है.
इस मौके पर नडाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी याद किया और कहा कि, मैंने इन 20 सालों में सब कुछ अनुभव किया है. मेरे पास अविश्वसनीय प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, जैसे एंडी, नोवाक और निश्चित रूप से रोजर. वास्तव में इन लंबे समय तक चलने वाली प्रतिद्वंद्विता के बिना कुछ भी इतना रोमांचक नहीं होता, जिसने हम सभी को हर दिन बेहतर होने के लिए प्रेरित किया है.
रोलैंड गैरोस अद्भुत है, न केवल इसलिए कि यह इतिहास का एक मौलिक हिस्सा है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी जो इस टूर्नामेंट को अद्भुत बनाने के लिए अथक परिश्रम करते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *