Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार, केरल में 430 मामले आए सामने
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - देश

भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार, केरल में 430 मामले आए सामने

नई दिल्ली , देश में कोविड19 के एक्टिव केसों की संख्या 1000 पार कर गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 99 मामले आए हैं। इस दौरान 24 मरीज ठीक हुए हैं और अभी 104 सक्रिय मरीज […]

नई दिल्ली ,

देश में कोविड19 के एक्टिव केसों की संख्या 1000 पार कर गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 99 मामले आए हैं। इस दौरान 24 मरीज ठीक हुए हैं और अभी 104 सक्रिय मरीज हैं। इसमें केरल राज्य में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या 430 है।
केरल से लेकर कर्नाटक तक और महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक कोरोना के नए आंकड़े अब डराने लगे हैं। देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी लेटेस्ट डेटा के अनुसार, भारत में इस समय कुल 1009 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। साल में यह पहली बार है, जब देश में कोरोना के केस 1000 पार हुए हैं। स्वस्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में 1009 एक्टिव मामलों में से 752 मामले हाल ही में सामने आए हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे मजबूती से अपना पैर पसार रहा है। यह कोरोना अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है। कोरोना के मामलों ने तो सबसे अधिक दिल्ली में सरप्राइज किया है। यहां कोरोना वायरस के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। यूपी में 15 एक्टिव केस हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 12 और तामिलनाडु में 69 केस सामने आए है।
अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड-19 मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड से हुई मौतों की बात करें तो, महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, 305 लोग इस दौरान कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *