• Home  
  • चोरी की बाइक और चाकू समेत गिरफ्तार
- उत्तराखंड

चोरी की बाइक और चाकू समेत गिरफ्तार

हरिद्वार  ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक ओर चाकू समेत गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक के संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस बीती रात नहर पटरी पर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहादराबाद की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार […]

हरिद्वार

 ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक ओर चाकू समेत गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक के संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस बीती रात नहर पटरी पर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहादराबाद की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। लेकिन बाइक अनियंत्रित होने पर गिर गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गिरीश कुमार पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक मुकीमपुर थाना नहटौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *