Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री, जमकर हो रही बारिश, कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट
- दिल्ली

देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री, जमकर हो रही बारिश, कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

नई दिल्ली जिस मानसून का इंतजार था उसकी एंट्री हो गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश शुरू हुई। छत्तीसगढ़ में मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। […]

नई दिल्ली

जिस मानसून का इंतजार था उसकी एंट्री हो गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश शुरू हुई। छत्तीसगढ़ में मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर मई में 430 से 450 द्वद्व तक ही बरसात होती है। महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, मई महीने में अहिल्या नगर में लोगों को घरों से रेस्क्यू किया गया।
मौसम विभाग ने वर्ष 2025 में औसत से 106त्न अधिक बारिश का अनुमान जताया है। जून महीने में 108त्न बारिश हो सकती है। मुंबई में बुधवार को जमकर बारिश हो रही है। ठाणे भी तेज बारिश जारी है। इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 30 मई तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ भी चल सकती हैं। खासकर तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में 27 मई को अत्यधिक भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *