नई दिल्ली
सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और तीन दिन बाद अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम भी बदल जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ना तय है। नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन से लेकर पेंशन और ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव लागू होने जा रहे हैं।
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही ये बदलाव बेहद अहम हो जाते हैं। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होने वाले ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में, जिनका जानना आपके लिए जरूरी है।
1. रसोई गैस की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 अक्टूबर को भी एलपीजी की कीमतों में बदलाव की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो बदले हैं, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 से स्थिर है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार आम लोगों को कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कीमतों में भी संशोधन हो सकता है।
2. रेलवे का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ये यात्री कर पाएंगे ऑनलाइन टिकट
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली को रोकने के लिए नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर से लागू होगा। नए नियम के तहत, रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार कार्ड वेरिफाइड है। यह नियम की वेबसाइट और ऐप, दोनों पर लागू होगा। फिलहाल यह व्यवस्था तत्काल बुकिंग के लिए लागू है, लेकिन अब इसे सामान्य बुकिंग के लिए भी प्रभावी किया जा रहा है। हालांकि, कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर से टिकट लेने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।
3. पेंशनधारकों के लिए बदलेगा शुल्क का नियम
अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं, तो यह बदलाव आपके लिए है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों वसूले जाने वाले शुल्क में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों के लिए नया खोलने पर ई-प्रान किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल प्रान कार्ड के लिए 40 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अटल पेंशन योजना और लाइट सब्सक्राइबर्स के लिए शुल्क संरचना को सरल बनाया गया है। अब इन खातों पर और सालाना मेंटेनेंस चार्ज 15-15 रुपये होगा, जबकि ट्रांजेक्शन चार्ज शून्य रहेगा।
4. क्कढ्ढ पेमेंट को लेकर बदल सकता है यह नियम
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्कढ्मों में बदलाव कर सकता है। 1 अक्टूबर, 2025 से और ऐप्स से पीयर टू पीयर ट्रांजैक्शन फीचर को हटाया जा सकता है। इस संबंध में 29 जुलाई को एक सर्कुलर भी जारी किया गया था। यह कदम यूजर्स की वित्तीय सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
5. अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसके चलते बैंकों में बंपर छुट्टियां रहेंगी। महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा से होगी और इसके बाद महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई त्योहार हैं। कुल मिलाकर, अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टियों को मिलाकर बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

