Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • चेन स्नेचिंग में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- उत्तराखंड

चेन स्नेचिंग में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर और सिडकुल क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा, घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटी गई चेन बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 23 मई […]

 रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर और सिडकुल क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा, घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटी गई चेन बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 23 मई को शिवालिक नगर की एक बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चैन झपटकर फरार हो गए। उसी दिन एक अन्य महिला से चेन छीनने की कोशिश भी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की गहराई से पड़ताल की और क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रिय किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *