• Home  
  • चौकीदारों पर हमला कर लाखों का माल लूटने वाले आरोपियों पर लगाया मकोका
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें - महाराष्ट्र

चौकीदारों पर हमला कर लाखों का माल लूटने वाले आरोपियों पर लगाया मकोका

बीड, महाराष्ट्र के बीड जिले में एक निजी कंपनी के चौकीदारों पर हमला कर 12.87 लाख रुपए का कीमती सामान लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए बयान अदालत में स्वीकार्य है और इस कानून के तहत जमानत मिलना […]

बीड,

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक निजी कंपनी के चौकीदारों पर हमला कर 12.87 लाख रुपए का कीमती सामान लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए बयान अदालत में स्वीकार्य है और इस कानून के तहत जमानत मिलना भी कठिन है।
पुलिस ने बताया कि हमला करने और लूटपाट की घटना 7 अप्रैल को मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर बीड के केज तहसील स्थित वीदा गांव में अवाडा समूह की इकाई में हुई थी। कुल 14 लोगों के एक समूह ने चौकीदार आकाश जाधव (26) और अभिजीत दुंघाव पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने दोनों को बांधकर उनकी जमकर पिटाई की थी। इसके बाद 12.87 लाख रुपए का सामान लूट लिया था।
बीड पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मामले में मकोका की धाराएं लगाने का प्रस्ताव भेजा है। छत्रपति संभाजीनगर रेंज के महानिरीक्षक ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छह लोग फरार हैं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *