• Home  
  • चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई
- उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई

हरिद्वारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समय समय होटलों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 09/06/25 को जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा नगर कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के होटलों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले सभी यात्री हरिद्वार से होकर जाते हैं […]

हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समय समय होटलों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 09/06/25 को जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा नगर कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के होटलों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले सभी यात्री हरिद्वार से होकर जाते हैं और अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में हरिद्वार में होटलों में ठहरते हैं। उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
AHTU हरिद्वार टीम द्वारा चैकिंग के दौरान टीम ने होटलों के रजिस्टरों को चैक किया गया और होटल संचालकों को उचित हिदायत भी दी गई कि होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की आई डी ली जाए अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दे। होटलों में सीसीटीवी कैमरों का संचालन नियमित रूप से होना चाहिए और होटल में कोई विदेशी नागरिक ठहरता है तो उसकी सूचना भी निकटतम पुलिस स्टेशन पर देनी आवश्यक है। होटलों में काम करने वाले सभी स्टॉफ का सत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए।
टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सभी होटलों में अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई ।
तथा साथ ही उचित हिदायत भी दी गई।

पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह,ASI देवेन्द्र कुमार,हेका0 राकेश कुमार,म0हेका0 बीना गोदियाल, का0 मुकेश कुमार,का0 जयराज भंडारी ,का0 दीपक चन्द शामिल रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *