• Home  
  • चेकिंग में पुलिस ने तीन नेपालियों से 30 किलो मांस किया बरामद
- उत्तराखंड

चेकिंग में पुलिस ने तीन नेपालियों से 30 किलो मांस किया बरामद

रुद्रप्रयाग चौकी फाटा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग में तीन नेपालियों के पास से 30 किलो मांस बरामद कर उनका चालान किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनिल निवासी दैलिखा, जिला दैलिखा नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग, दिपेन्द्र शाही निवासी ग्राम पिली जिला कालीकोट, नेपाल हाल निवासी गौरीकुण्ड एवं खगेन्द्र शाही निवासी ग्राम चौकी जिला सुरखेत […]

रुद्रप्रयाग

चौकी फाटा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग में तीन नेपालियों के पास से 30 किलो मांस बरामद कर उनका चालान किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनिल निवासी दैलिखा, जिला दैलिखा नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग, दिपेन्द्र शाही निवासी ग्राम पिली जिला कालीकोट, नेपाल हाल निवासी गौरीकुण्ड एवं खगेन्द्र शाही निवासी ग्राम चौकी जिला सुरखेत नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग के कब्जे से कट्टों व छोटे-छोटे थैलों में रखा तीस किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि मांस का उपयोग स्वयं व अन्य साथी नेपाली मजदूरों व घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे व्यक्तियों को बेचना था। यात्राकाल में अब तक पुलिस ने 280 किग्रा मांस बरामद 23 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *