Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • लाखों की ठगी करने वाला साइबर ठग इंदौर से गिरफ्तार
- उत्तराखंड

लाखों की ठगी करने वाला साइबर ठग इंदौर से गिरफ्तार

नई टिहरी  कीर्तिनगर निवासी व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने […]

नई टिहरी

 कीर्तिनगर निवासी व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सौरभ कुमार पुत्र कुशला नन्द बडोनी, निवासी ग्राम बरसौली, थाना कीर्तिनगर से अज्ञात ठग ने साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पीड़ित सौरभ को ठग ने शेयर मार्केट में निवेश कर तिगुने मुनाफे का झांसा दिया था। जिसके बाद ठग ने कुल साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त धनराशि से डेढ़ लाख रुपये वादी के खातों से आरोपी अर्पित जैन पुत्र विनोद जैन उम्र 32 वर्ष, निवासी 203, राजलक्ष्मी टावर, थाना द्वारिकापुरी, इंदौर मध्यप्रदेश के नाम पंजीकृत यूको बैंक में ट्रांसफर की गई थी। यह खाता वैष्णवी ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से संचालित है। बीती छह जून को पुलिस ने आरोपित को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपित के खाते से पिछले एक महीने में लगभग तीन करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। आरोपी ने कई अन्य को भी ठगी का शिकार बनाया होगा। मामले की जांच की जा रही है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *