• Home  
  • कांग्रेस ने शहर के ज्वलंत मुद्दों पर डीएम से की चर्चा
- उत्तराखंड

कांग्रेस ने शहर के ज्वलंत मुद्दों पर डीएम से की चर्चा

हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंटकर उन्हें हरिद्वार की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कुंभ 2021 के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से बने आस्था पथ पर असामाजिक तत्वों का […]

हरिद्वार

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंटकर उन्हें हरिद्वार की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कुंभ 2021 के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से बने आस्था पथ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है। जिससे आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम की सैर करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एवं बदहाल मोर्चरी की ओर ध्यान आकर्षित किया। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने शहर में बढ़ती सूखे नशे की लत पर चिंता जताई और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज में परेशानी हो रही है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बरसात से पूर्व सूरजकुंड की ओर से आने वाले बेलदेई नाले में आने वाली सिल्ट की समस्या को गंभीर बताते हुए समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नलिनी दीक्षित एवं हिमांशु राजपूत उपस्थित रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *