Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • रवि बजाज बने जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन
- उत्तराखंड

रवि बजाज बने जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन

हरिद्वार जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें पदाधिकारीयो की सहमति से पूर्व में संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि बजाज को चेयरमैन घोषित किया गया है जिला सचिव संजय चौहान ने बताया कि तृतीय ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर में हरिद्वार में […]

हरिद्वार

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें पदाधिकारीयो की सहमति से पूर्व में संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि बजाज को चेयरमैन घोषित किया गया है जिला सचिव संजय चौहान ने बताया कि तृतीय ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर में हरिद्वार में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पूरे देश की कुल 14 टीम प्रतिभाग करेंगी, जिनमें 8 टीमें पुरुष वर्ग से और 6 टीमें महिला वर्ग से रहेंगी। इस आयोजन में पहली बार महिला खिलाड़ियों की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर जिला सचिव संजय चौहान ने पिछले वर्ष हरिद्वार में संपन्न की गई। उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अक्टूबर माह में देहरादून में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग का बालक और बालिका राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार इस आयु वर्ग का राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इससे एक और जहां उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा वहीं। नवनियुक्त चेयरमैन रवि बजाज ने कहा कि एसोसिएशन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वे खरा उतरेंगे और भविष्य में बास्केटबॉल को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। बैठक का संचालन सचिव संजय चौहान ने किया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम कपूर, डॉ. अजय मलिक, योगेश शर्मा, आलोक चौधरी, अविनाश झा, दीपांशु विद्यार्थी, अंकुश रोहिला, सुनील गुप्ता, इंद्रेश गौड़, शिवम आहूजा, सुनील अग्रवाल, विवेक वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *