Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • केंद्र की टीम पथरी में किसानों से कर रही संवाद
- उत्तराखंड

केंद्र की टीम पथरी में किसानों से कर रही संवाद

हरिद्वार विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की टीम ने ग्राम बहादुरपुर जट में किसानों से सीधा संवाद किया। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। टीम के संचालक वैज्ञानिक शशि शेखर सेमवाल ने बताया कि केंद्र की कृषि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं […]

हरिद्वार

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की टीम ने ग्राम बहादुरपुर जट में किसानों से सीधा संवाद किया। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। टीम के संचालक वैज्ञानिक शशि शेखर सेमवाल ने बताया कि केंद्र की कृषि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं मिल रहा है, इसके लिए टीम गठित कर सीधे किसानों के पास भेजी जा रही है। जिससे कि किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से पूछा कि क्या आपको किसान सम्मन निधि, किसान पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है, या नहीं। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली फसलों के बारे में भी जानकारी ली।
किसान मुनफेद अली ने बताया कि यहां किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पाता है। जब डीएपी खाद की जरूरत होती है तो उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसान अनुराग शर्मा ने बताया कि उन्हें गन्ने का बीज धनोरी कृषि केंद्र से दिया गया था। जिसकी देखभाल और नर्सरी के लिए कोई सहयोग प्रदान नहीं किया गया। किसान सतबीर ने बताया कि किसान फसल बीमा योजनाओं का व्यापक प्रसार नहीं हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं सुनने के लिए गांव-गांव में टीम भेजी जा रही है। जिससे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल सके। इस योजना के लिए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, आयुष तोमर, सतबीर चौधरी, अनुराग शर्मा, बीर सिंह, दीपक, सुशील, जगमोहन, मनीष, राजबीर, संजय, सुशील, दीपक, रामकुमार, राजबीर, बबलू आदि किसान उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *