हरिद्वार
द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर उनका स्वागत किया। संस्था ने तीन सूत्रीय मांग पत्र भी जिलाधिकारी को दिया। मांग पत्र में नशे पर रोक लगाने, गरीब बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाने और कृषि भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तन करने पर रोक लगाने की मांग शामिल हैं। एडवोकेट अनूप भारद्वाज ने कहा कि जगह-जगह नशा बिकने से युवा पीढ़ी इसका शिकार हो रही है। नशे की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ प्रशासन को भी कठोर कदम उठाने चाहिए। गरीब बच्चो की शिक्षा और कल्याण पर ध्यान देते हुए अभियान चलाया जाए तथा पर्यावरण ओर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कृषि भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तन करने पर रोक लगायी जाए। भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा जाए। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिवाकांत पाठक, एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु सैनी, जिलाध्यक्ष सुधांशु जोशी, जिला उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री सोहनलाल ऊर्फ सोम, राजेंद्र जिंदल, जिला सचिव पवन कुमार, जिला उप सचिव रविंद्र कुमार, मानव अधिकार कार्यकर्ता हिमांशु सरीन, रणविजय, मोहसिन अली शामिल रहे

