आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल प्रतिनिधियो के साथ गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में दौराला चीनी मिल के अध्यासी/ईकाई प्रबंधक ने बताया कि एक माह के अंदर अवशेष गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया जायेगा।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल सकौती टांडा, मवाना व नंगलामल द्वारा शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा किनौनी चीनी मिल द्वारा पूर्ण भुगतान न किये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये गन्ना अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने चीनी मिलो के अध्यासी/ईकाई प्रबंधक को अवशेष गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल सहित सभी चीनी मिलो के अध्यासी/ईकाई प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

