• Home  
  • चाकू की नोंक पर छेड़खानी और मारपीट के आरोप में युवक पर केस दर्ज
- उत्तराखंड

चाकू की नोंक पर छेड़खानी और मारपीट के आरोप में युवक पर केस दर्ज

रुद्रपुर   चाकू की नोंक पर छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 11 जून रात्रि डेढ़ बजे उसकी छोट बहन, बहनोई व उसकी पुत्रियां सो रही थी। इस दौरान शम्भू उर्फ राघव […]

रुद्रपुर

  चाकू की नोंक पर छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 11 जून रात्रि डेढ़ बजे उसकी छोट बहन, बहनोई व उसकी पुत्रियां सो रही थी। इस दौरान शम्भू उर्फ राघव मौर्या पुत्र पप्पू उर्फ बल्देव राज मौर्या दीवार कूदकर घर मे घुस गया। आरोप है कि नशे मे धुत शम्भू हाथ में धारदार चाकू लेकर गलत नीयत से उन पर झपटा पड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर शम्भू ने पीड़िता की छोटी बहन रीमा और उसके पति दिनेश कुमार के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस घटना में उसकी छोटी बहन व बहनोई के गंभीर चोटे लगी और छोटी बहन के बाये हाथ की अंगुली कट गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *