• Home  
  • स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
- Uncategorized - उत्तराखंड

स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर  पुलिस ने स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की सायं एसआई कीर्ति भट्ट व संजय कुमार के नेतृत्व में धनराज, शुभम सैनी, कमला दुग्ताल गश्त में थे। ग्राम बिसौटा तिराहे के पास कच्ची सड़क पर दो महिलाएं एवं एक पुरूष मौजूद लोगों को कुछ दे रहे थे। […]

रुद्रपुर

 पुलिस ने स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की सायं एसआई कीर्ति भट्ट व संजय कुमार के नेतृत्व में धनराज, शुभम सैनी, कमला दुग्ताल गश्त में थे। ग्राम बिसौटा तिराहे के पास कच्ची सड़क पर दो महिलाएं एवं एक पुरूष मौजूद लोगों को कुछ दे रहे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भागने लगे। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास स्मैक बरामद हुई। आरोपी युवक ने अपना बंटी सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम बिसौटाके पास से 6.11 ग्राम, अमनजोत कौर पत्नी बंटी सिंह निवासी ग्राम बिसौटा के पास से 7.96 ग्राम, रंजीत कौर पत्नी बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम बिसौटा के पास 8.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बंटी सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई बलविन्दर से लेते हैं। चारों लोग मिलकर नशे के आदी लोगों को पुड़िया बनाकर बेचते हैं। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *