• Home  
  • घनसाली थाना भवन का निर्माण कार्य शुरू
- उत्तराखंड

घनसाली थाना भवन का निर्माण कार्य शुरू

नई टिहरी  घुमेटीधार में घनसाली के नये थाना भवन का निर्माण कार्य पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में घनसाली थाने के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सोमवार को घनसाली थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल एवं कार्यदायी संस्था पेय जल निगम के अभियंताओं […]

नई टिहरी

 घुमेटीधार में घनसाली के नये थाना भवन का निर्माण कार्य पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में घनसाली थाने के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सोमवार को घनसाली थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल एवं कार्यदायी संस्था पेय जल निगम के अभियंताओं की उपस्थिति में भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया। नये थाना भवन निर्माण के लिए 3.60 करोड़ स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में तहसील घनसाली के भवन पर ही पुलिस थाना वर्ष 2007 से चल रहा है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि नया थाना भवन बनने से पुलिस कर्मियों को जहां सुविधा मिलेगी, वहीं आम लोगों को पुलिस बेहतर सेवा दे पाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *