• Home  
  • संपत्ति को लेकर बहन भाई में विवाद, क्रॉस मुकदमा
- Uncategorized

संपत्ति को लेकर बहन भाई में विवाद, क्रॉस मुकदमा

भूपतवाला क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मंगलवार को चार दिन पुराने मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूपतवाला के सुदर्शन अपार्टमेंट निवासी पुष्पा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके सगे […]

भूपतवाला क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मंगलवार को चार दिन पुराने मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूपतवाला के सुदर्शन अपार्टमेंट निवासी पुष्पा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके सगे भाई भारत भूषण थरेजा निवासी सुभद्रा कॉलोनी दिल्ली संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि भारत भूषण ने 6 जून को अन्य परिजनों के साथ उनके घर में घुसकर संपत्ति ट्रांसफर करने के लिए धमकाया। आरोप है कि 14 जून को भारत भूषण थरेजा अपने साथियों दीपिका सिकरी, विमल सिकरी, अंकित सिकरी निवासीगण फरीदाबाद, कपिल रुखाया निवासी भिवाड़ी राजस्थान, नितिन अरोड़ा निवासी झज्जर और यशपाल थरेजा के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *