• Home  
  • रैलाकोट में नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उत्तराखंड

रैलाकोट में नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के तत्वावधान में ग्राम रैलाकोट में एकदिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, इंटर्न डॉक्टरों और ग्रामीण प्रतिभागियों […]

 गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के तत्वावधान में ग्राम रैलाकोट में एकदिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, इंटर्न डॉक्टरों और ग्रामीण प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को इसके विरुद्ध जागरूक करने की शपथ ली। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त समाज की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्रों के माध्यम से नशे से जुड़ी स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही, नशा मुक्ति सेवाओं की जानकारी दी गई और 30 से अधिक ग्रामीणों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। बीपी और शुगर की जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। जागरूकता शिविर में सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मसरूफ़ एच. खान, यूएचटीसी प्रभारी डॉ. मनीष भट्ट, आरएचटीसी प्रभारी डॉ. अंशुल ममगाई, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलोनी, सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र और अरुण बड़ोनी, नर्सिंग अधिकारी मुकेश जोशी तथा मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर मनदीप, शशांक, आशी और अभिषेक शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *