Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • एसबीआई की सत्तरवीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
- उत्तराखंड

एसबीआई की सत्तरवीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अल्मोड़ा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के तकनीकी सहयोग से कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कमल छाबड़ा ने बताया कि बैंक […]

भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अल्मोड़ा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के तकनीकी सहयोग से कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कमल छाबड़ा ने बताया कि बैंक की इस ऐतिहासिक वर्षगांठ को सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़ते हुए पूरे जनपद में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे बैंक की समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी करार देते हुए प्रतिभाग करने वाले सभी रक्तदाताओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने इसे बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना की। मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के रक्त केंद्र के प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जैन ने बताया कि यह रक्त केंद्र कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र का एकमात्र केंद्र है, जो मरीजों को कंपोनेंट सुविधा उपलब्ध कराता है। कैंप समन्वयक हेम बहुगुणा ने एसबीआई द्वारा आयोजित इस मेगा रक्तदान शिविर को रक्त केंद्र की स्थापना के बाद अब तक का सबसे बड़ा शिविर बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के उप प्रबंधक संजीव कुमार (संचालन), मुख्य प्रबंधक (व्यवसाय) आशीष त्रिपाठी, अनिल कुमार, अभिषेक निराला, पवन चोकन, और मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. करण सिंह, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. दिल नवाज, नर्सिंग अधिकारी तनुजा कन्याल, नीलम रावत, लैब टेक्नीशियन राजदेव सिंह आदि ने रक्त जांच, परामर्श और डोनेशन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया। शिविर में एसबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, दीप चंद्र, प्रीति पांगती, विमला आर्या और लाल गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *