Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • लारेंस गैंग के गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में क्यों हैं जूता कारोबारी प्रिंकल
- Uncategorized

लारेंस गैंग के गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में क्यों हैं जूता कारोबारी प्रिंकल

लुधियाना लुधियाना के जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल फिर चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में प्रिंकल पर गैंगस्टर रिषभ बेनिपाल उर्फ नानू और उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। प्रिंकल को 5-6 गोलियां लगी थीं, लेकिन भगवान का शुक्र हैं कि वे बाल-बाल बच गए थे।अब एक नया विवाद फिर सामने आया है। सोशल मीडिया […]

लुधियाना

लुधियाना के जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल फिर चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में प्रिंकल पर गैंगस्टर रिषभ बेनिपाल उर्फ नानू और उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। प्रिंकल को 5-6 गोलियां लगी थीं, लेकिन भगवान का शुक्र हैं कि वे बाल-बाल बच गए थे।
अब एक नया विवाद फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रिंकल और दुबई में रहने वाले नमित शर्मा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। हाल ही में नमित ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने प्रिंकल को जान से मारने की धमकी दी थी।
इधर, फगवाड़ा में काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा हाल ही में पकड़े लारेंस गैंग के गुर्गे हिमांशु सूद से कड़ी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, हिमांशु ने खुलासा किया कि उसने जूता कारोबारी प्रिंकल को निशाना बनाना था। हालांकि गैंगस्टर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
बता दें कि पुलिस को जब इनपुट मिली, तब उन्होंने पहले ही प्रिंकल को अलर्ट किया था। पुलिस ने तभी से हमलावरों को लोकेट करना शुरू कर दिया था। हिमांशु से पुलिस को दो पिस्टल बरामद हुए थे। बदमाश दोनों पिस्टल यूपी से लाया था। यहां बता दें कि फगवाड़ा में हिमांशु के कुछ दुश्मन है। उसने नमित से कहा था कि पहले वह उन्हें मारेगा फिर प्रिंकल के बारे आगे सोचेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *