• Home  
  • जिपं सुमाड़ी वार्ड से पूरण सिंह ने लिया भाजपा के पक्ष में नाम वापस 
- उत्तराखंड

जिपं सुमाड़ी वार्ड से पूरण सिंह ने लिया भाजपा के पक्ष में नाम वापस 

जिला पंचायत सुमाड़ी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह कठैत ने अपना नामंकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण भट्ट को अपना समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया है। साथ ही विधायक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने उनको माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा […]

जिला पंचायत सुमाड़ी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह कठैत ने अपना नामंकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण भट्ट को अपना समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया है। साथ ही विधायक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने उनको माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने पर पूरन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विधायक भरत सिंह चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी से भाजपा का जिला पंचायत सदस्य को जीताकर अपने गांव और क्षेत्र के लिए विकास के कार्य करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, सतेंद्र बर्त्वाल, हरि सिंह राणा, सतीश जोशी, हरि सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *