Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया 
- उत्तराखंड

गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया 

गुरु पूर्णिमा पर भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं का पूजन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। बीस वर्षो में इस बार गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व आने से इसका विशेष महत्व भी था। देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में योगाचार्य भास्कर जोशी की अगुवाई में गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था भक्ति से मनाया गया। […]

गुरु पूर्णिमा पर भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं का पूजन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। बीस वर्षो में इस बार गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व आने से इसका विशेष महत्व भी था। देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में योगाचार्य भास्कर जोशी की अगुवाई में गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था भक्ति से मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद, रमण महर्षि ,योगेश्वर महाराज, लाहड़ी महाशय, महा अवतार बाबा सहित प्रसिद्ध विद्वान मुकुंद दैवज्ञ, आचार्य चक्रधर जोशी आदि सिद्ध गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। भारत के महान गुरुओ से देश व विश्व की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख कोट धर्मवीर, प्रदीप कपूर, योगेश मावी,दीपक ध्यानी, शेखर,सूरज भट्ट, शुभांगी कोटियाल, बृजेश पंचभैया, श्याम राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *