• Home  
  • अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में सहायक पायलट की गलती पकड़ में ।
- पर्यटन - राष्ट्रीय - समाचार

अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में सहायक पायलट की गलती पकड़ में ।

अजय दीक्षित12 जून 2025 को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 अहमदाबाद से लन्दन 242 लोगों को लेकर जारही फ्लाइट के मात्र 40 सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में सहायक पायलट क्लाइव कुंदर की फ्यूल स्विच लीवर में छेड़छाड़ कर बंद करने की बात सामने आई है। संसार […]

अजय दीक्षित
12 जून 2025 को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 अहमदाबाद से लन्दन 242 लोगों को लेकर जारही फ्लाइट के मात्र 40 सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में सहायक पायलट क्लाइव कुंदर की फ्यूल स्विच लीवर में छेड़छाड़ कर बंद करने की बात सामने आई है। संसार की पहली घटना है कि विमान टेक ऑफ के बाद अचानक थ रस्ट खो कर गिर पड़ा था। घटना में जहाज में बैठे 242 यात्री करूं मेंबर और जमीन पर रह रहे सहित 272 लोग मारे गए जिसमें मेडिकल कॉलेज के छह चिकित्सक भी शामिल थे। एयर इंडिया, यूएस, ब्रिटेन और ड्रीमलाइनर बोइंग के विशेषज्ञों की संयुक्त जांच दल ने 15 पेज की रिपोर्ट जारी की ।ब्लैक बॉक्स में दोनों पायलटों की बातचीत से यह तथ्य सामने आया है कि क्लाइव कुंदर को पायलट ने फ्यूल स्विच का लीवर गलती से खींच दिया तो सुमीत साबरबाल ने कहा कि उसने फ्यूल स्विच क्यों बंद किया है।यह सब तकनीकी बाते हैं जिस पर लंबी बहस होगी। दूसरी ओर अमेरिका की बोइंग ने बयान जारी कर कहा कि फ्यूल स्विच अपने आप बंद नहीं हो सकते हैं। चूंकि दोनों पायलट जीवित नहीं हैं इस लिए कोई कुछ बता सकने वाली स्थिति में नहीं है। क्लाइव कुंदर और सुमीत साबरबाल दोनों मुंबई में रहते हैं उनके शवों की शिनाख्ती 19 जून को हो पाई ।
दोनों पायलटों के परिवार में कई लोग पायलट हैं। पायलटों जीवन शैली बहुत उच्च क्लास की होती है ये लोग अन्य भारतीय की सामान्य नहीं होते हैं बहुत ही बेहतर खुले ख्यालों की होते हैं।एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देर रात तक एंजॉय करना इनकी आदत में होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *