• Home  
  • एनएसएस छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एनएसएस छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

nss students drive cleanliness campaign

विकासनगर  – राइंका लांघा की एनएसएस इकाई ने शिविर के पांचवे दिन सफाई अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने गांव में सफाई के अतिरिक्त शनि मंदिर का सौंदर्यीकरण भी किया। जूनियर हाईस्कूल पसौली में चल रहे सात दिवसीय शिविर में एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राएं उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा से की। इस दौरान योग व प्राणायाम का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी मंशाराम सती ने छात्र-छात्राओं को योग व प्राणायाम के साथ स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक भी किया। कहा कि इनके लिए अपने साथ अपने परिजनों व आस पड़ौसियों को भी जागरुक करें। इसके बाद उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ पॉलीथीन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। अभियान में आनंद सिंह चौहान, आलम, मंगलेश, आशा, रूपल, दीपिका, किरन, राजू, रिकेश, शिखा, सिमरन, नेहा, शिल्पा, श्वेता, काजल, वंशिका, कविता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *