ऋषिकेश – कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री नवीन चंद रमोला का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रमोला ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
मंगलवार को ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महामंत्री नवीन चंद रमोला संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित होटल दिग्विजय पहुंचे। जहां पार्टी और परिवहन संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि रमोला के नेतृत्व में पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मौके पर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, गढ़वाल ट्रक यूनियन अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, विश्वनाथ सेवा अध्यक्ष चंदन पंवार, यतेंद्र बिजल्वाण, मदन कोठारी, बलवीर रौतेला, संजय भट्ट, बृजभानू गिरी, विनोद भट्ट, इंद्रेश बड़थ्वाल, राहुल सेमवाल, अप्रेश पंचभैया, चंद्र किशोर उनियाल, विश्वास मिश्रा आदि मौजूद थे।
ऋषिकेश – कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री नवीन चंद रमोला का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रमोला ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। मंगलवार को ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महामंत्री नवीन चंद रमोला संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित होटल दिग्विजय पहुंचे। […]
