• Home  
  • (श्रीनगर)जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
- देश - प्रदेश की खबरें - समाचार

(श्रीनगर)जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। एलओसी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि का पता चलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर […]

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। एलओसी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि का पता चलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ के देघवार सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया था। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर जब तलाशी अभियान चलाया गया तो गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी का जवाब दिया गया, जिसके बाद जंगलों से 2 शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इलाके की घेराबंदी के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
सोमवार को भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने संयुक्त अभियान में श्रीनगर के बाहरी इलाके में महादेव पहाड़ी पर ऑपरेशन महादेव चलाकर 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकियों की पहचान सुलेमान उर्फ आसिफ, हमजा अफगानी और जिबरान के रूप में हुई है। तीनों लश्कर के सदस्य और पाकिस्तान के निवासी थे। आतंकियों ने ही 22 अप्रैल को पहलगाम हमल को अंजाम दिया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *