• Home  
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
- Sports - उत्तराखंड

ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि अंडर-17 आयु वर्ग के 63 से 68 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को अधिकतम अंकों से पराजित कर हासिल की। सौम्य खैर नंदा […]

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि अंडर-17 आयु वर्ग के 63 से 68 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को अधिकतम अंकों से पराजित कर हासिल की। सौम्य खैर नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब एवं ब्लैक पैंथर ताइक्वांडो एकेडमी से राष्ट्रीय रेफरी एवं ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक कमल जोशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से जिले में खुशी की लहर है। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट और सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने सौम्य और उनके कोच को बधाई देते हुए बताया कि अल्मोड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सौम्य की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर, उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव रवि शंकर फर्स्वाण, मनोज सनवाल, आशीष वर्मा, डॉ. भूपेंद्र वल्दिया, जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, मंजू जोशी, गिरीश मल्होत्रा, राधा बिष्ट, गीता बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, कोच दीक्षा कांडपाल, काजल कांडपाल, मनोज पांडे और प्रशिक्षक यशपाल भट्ट सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *