• Home  
  • नारकोटिक टीम ने बाइक सवार दो नशा तस्कर किये गिरफ्तार
- उत्तराखंड

नारकोटिक टीम ने बाइक सवार दो नशा तस्कर किये गिरफ्तार

नारकोटिक टीम ने बीती रात कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से टीम ने 30 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। जिनके खिलाफ नारकोटिक टीम ने कोतवाली ज्वालापुर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन तस्करों को मेडिकल के बाद न्यायालय में […]

नारकोटिक टीम ने बीती रात कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से टीम ने 30 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। जिनके खिलाफ नारकोटिक टीम ने कोतवाली ज्वालापुर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन तस्करों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि नारकोटिक टीम ने बीती रात कोतवाली क्षे= रेगुलेटर पुल के पास स्थित गर्दा माता मंदिर तिराहा के पास से बाइक सवार दो संदिग्धाों को दबोचा है। जिनकी तलाशी लेने पर टीम ने उनके पास से 15-15 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शाहिद पु= तहसील और जाहिद पु= जहांगीर निवासीगण ग्राम एकड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया है। नारकोटिक टीम ने तस्करों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया। तस्करो से बरामद की गई बाइक को सीज कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *