सुभाष नगर, हरिद्वार –
सुभाष नगर विंध्यवासिनी बैंक्विट हॉल में गैर-राजनीतिक व्यापार मंडल सुभाष नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर व्यापार एवं वाणिज्य को पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की संरक्षक राखी सजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान की बात को दोहराते हुए कहा कि सभी व्यापारी आपसी भरोसे और निष्ठा के साथ अपने आस-पास के व्यापारियों से ही सामान खरीदें, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
रवि कुमार और विकास सेठिया ने कहा कि व्यापार मंडल सरकार द्वारा संचालित मुद्रा लोन और एमएसएमई जैसी योजनाओं के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने का कार्य करेगा और अधिक से अधिक व्यापारियों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करेगा।
मुख्य अतिथि एडीएम (प्रशासन) पी.आर. चौहान ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी व्यापारी पूर्ण दस्तावेजों के साथ व्यापार करें तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन व्यापारियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
पंजाब नेशनल बैंक से आए विशिष्ट अतिथि दिनेश गुप्ता (एल.डी.एम., हरिद्वार) ने मुद्रा लोन और अन्य व्यापारिक ऋणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अच्छा सिबिल स्कोर व्यापार लोन के लिए अत्यधिक आवश्यक है और बैंकों से सीधे संपर्क कर व्यापारी बिना किसी बिचौलिए के लोन प्राप्त कर सकते हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने उपस्थित व्यापारियों को दुकानों हेतु आवश्यक दस्तावेजों एवं नारकोटिक ड्रग्स के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मकान मालिक को भी यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किरायेदार किस प्रकार का व्यापार कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश्वरी देवी मंदिर समिति के श्री आशीष मारवाड़ी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों और अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में विक्की सेठिया, रोबिन, नरेन्द्र नेगी, सुरेश मोहन, अर्जुन बत्रा, वासुदेव त्यागी, प्रशांत लामा, संजीव कक्कड़, गौरव चौहान, शिवदत्त शर्मा, सुरेंद्र प्रकाश, बलजोर सिंह, शेर सिंह, शुभम प्रजापति, शुभम धीमान, शुभम कुमार, सोनू ठाकुर, मोहनीश, आफताब, प्रदीप कुमार प्रजापति, सतीश कुमार, आशीष गर्ग, साहिल शंकर तोमर, सचिन धीमान, बी.के. सिंह, प्रिया सेमवाल, भावना अनुराग, डॉ. एस.के. शर्मा, भारत रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

