• Home  
  • हरियाणा व दिल्ली से लड़कियां लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने गिरोह पर कसा शिकंजा
- उत्तराखंड

हरियाणा व दिल्ली से लड़कियां लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने गिरोह पर कसा शिकंजा

हरिद्वार :— एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को हरिद्वार शहर के पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 05 महिलाओं और 02 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार शहर के पेंटागन मॉल में स्पा […]

हरिद्वार :—

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को हरिद्वार शहर के पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 05 महिलाओं और 02 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार शहर के पेंटागन मॉल में स्पा सेंटर गुड और हैप्पी स्पा एंड सैलून में काफी समय से अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशो पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्रधिकारी महिला सुरक्षा / नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में यूनिट द्वारा पेंटागन मॉल में स्थित स्पा सेंटर गुड एंड हैप्पी सैलून की आड़ में देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

जिसके अनुपालन में देह व्यापार से जुड़े लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर गुड एंड हैप्पी एंड सेलून मे देह व्यापार की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन टीम व सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पेंटागन मॉल में स्थित स्पा सेंटर गुड एंड हैप्पी हरिद्वार पर छापे मारी की गयी जिसमे छापेमारी के दौरान 05 महिलाएं 02 पुरुष आरोपित आपतिजनक अवस्था में व आपतिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। व पेंटागन में स्थित दूसरे स्पा सेंटर व सैलून फ्लूट एंड फ्लाई की संचालिका डिम्पल उर्फ गीता पत्नी अज्ञात निवासी हरियाणा के अनियमितता पाए जाने पर स्पा सेंटर का चालान किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ 0स0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सेक्स रैकेट से जुड़े व्यक्तियों के सम्बन्ध में आपराधिक इंतिहास की जानकारी की जा रही है।

मुख्य आरोपी स्पा सेंटर की ओनर और संचालिका शालू पत्नी अनुभव निवासी आर के पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल हरिद्वार काफी समय से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर व अन्य प्रदेशो से लडकिंया लाकर पेंटागन के स्पा सेंटर व सैलून की आड़ में कई सालो से देह व्यापार का धंधा चला रही थी तथा आरोपी शालू पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना सिडकुल कई सालो से स्पा सेंटर में सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी ।

आरोपी सचिन पुत्र महावीर निवासी ऋषिकेश,गणेश पुत्र दुलबुन निवासी ऋषिकेश,05 महिलाएं बरामद की गयी। वह एक स्पा सेंटर की अनियमित पाए जाने पर चालान किया गया

पुलिस टीम में प्रभारी विजय सिंह (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट),उप निरीक्षक राखी रावत,ए एस आई देवेंद्र,हे0का0 राकेश (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग),का0 जयराज (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग,का0 105 मुकेश(एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग),म0का0 272 शशिबाला (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग),म0का0 451 गीता देवी(एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग),म0हे0 कांस्टेबल उमा सिरोहा थाना सिडकुल,कां0152 विपिन कैंथोरा
कांस्टेबल चालक दीपक चंद शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *