Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया
- उत्तराखंड

ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया

हरिद्वारवित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) ने बहादरपुर जट ग्राम पंचायत में तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टिहरी विकास नगर में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, नामांकन की प्रक्रिया एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं […]

हरिद्वार
वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) ने बहादरपुर जट ग्राम पंचायत में तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टिहरी विकास नगर में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, नामांकन की प्रक्रिया एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र प्रतिभागियों के खाते मौके पर ही री-केवाईसी कर अपडेट किए गए और उन्हें योजनाओं में नामांकित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में दीप्ति अग्रवाल, बैंकिंग लोकपाल (RBI), धीरेज अरोड़ा, सहायक महाप्रबंधक (RBI), दिनेश कुमार गुप्ता, लीड जिला प्रबंधक हरिद्वार, शशिकांत, सीआरएम (IOB) एवं नीलिमा, प्रबंधक (SBI) उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *