पिथौरागढ़
जौलजीबी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थानाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने चिफलतरा ग्रिफ कैम्प के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दुकान संचालक राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा निवासी बलमरा को 2 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है।

