• Home  
  • पति और सास के खिलाफ विवाहिता को जलाने के आरोप में केस दर्ज
- उत्तराखंड

पति और सास के खिलाफ विवाहिता को जलाने के आरोप में केस दर्ज

रुड़की  भगतनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के भाई ने उसके पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।लक्सर कोतवाली के भगतनपुर गांव निवासी पारुल 24 […]

रुड़की 

भगतनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के भाई ने उसके पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।लक्सर कोतवाली के भगतनपुर गांव निवासी पारुल 24 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत होने पर उसे देहरादून रेफर कर दिया गया था। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। इस बीच भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पारुल की शादी 24 फरवरी 2019 को भगतनपुर गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने कार, नकदी, जेवर सहित हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। पारुल का पति संजय और सास सीतो देवी इससे संतुष्ट न होकर अक्सर बड़ी कार और नकदी की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पारुल कई बार प्रताड़ना से तंग होकर मायके भी आई। जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौते के बाद समझाकर उसे वापस ससुराल भेज दिया। इस दौरान उन्होंने  दो बार रुपये भी दिए। आरोपियों ने 24 अक्तूबर को पहले पारुल के साथ मारपीट की, फिर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। आरोपी संजय उसे जलता छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। विवाहिता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *