हरिद्वार
हरिद्वार की लकड़ बस्ती क्षेत्र में रविवार को 10 से 12 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य और “स्नेक मैन” के नाम से मशहूर तालिब ने बेहद सूझबूझ और साहस के साथ किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को राजा जी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा।

