Quick Links:
Tuesday, 11 August 2026
  • Home  
  • रोडवेज में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियो का प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़

रोडवेज में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियो का प्रदर्शन

देहरादून – उत्तराखंड रोडवेज में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। रोडवेज कर्मचारी परिषद […]

देहरादून – उत्तराखंड रोडवेज में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। रोडवेज कर्मचारी परिषद के दिनेश पंत, विपिन बिजलवान, प्रेम सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों का समर्थन किया। प्रदर्शन करने वालों में कुणाल, राहुल, रहीस, कपिल कुमार, दिनेश तिवारी, श्याम सिंह, सीमा कुमारी, आशू कुमार, निर्मला कुमारी, प्रमोद रावत, ललिता कुमारी, पंकज तिवारी, निर्मला, सपना, मनोज बिष्ट, प्रीति ध्यानी, ऋतु, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *