• Home  
  • सत्ता हथियाने के लिए अर्नगल हथकंडे अपना रही भाजपा : विधायक नेगी
- उत्तराखंड

सत्ता हथियाने के लिए अर्नगल हथकंडे अपना रही भाजपा : विधायक नेगी

नई टिहरी वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की वृहत रैली में जनपद टिहरी गढ़वाल की चार विधानसभाओं से 400 कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए इस अभियान के जनपद टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षक प्रतापनगर विधानसभा के विधायक […]

नई टिहरी

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की वृहत रैली में जनपद टिहरी गढ़वाल की चार विधानसभाओं से 400 कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए इस अभियान के जनपद टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षक प्रतापनगर विधानसभा के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए अर्नगल हथकंडे अपनाने का काम कर कर रही है। विधायक नेगी कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में भाजपा अन्य दलों के वोटरों का पता साफ करने का काम कर रही है। वोटर लिस्ट में भारी छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। संविधान में जो समानता, धर्मनिरपेक्ष, बोलने की स्वतंत्रत्रा जैसे अहम अधिकारों का हनन करने का काम संविधान में छेड़छाड़ कर किया जा रहा है। आज भाजपा कालेधन के नाम पर चुप्पी साधे है, क्योंकि स्विस बैंक में काला धन अब पांच गुना तक बढ़ चुका है, क्यों इसे वापस नहीं लाया जा रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हालात यह हैं, कि बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं है, युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। पहाड़ों के गांव खाली हैं। जो लोग गांव बचे भी हैं, उनके लिए न स्वास्थ्य सुविधा हैं, न शिक्षा। जिससे हालात बुरे हैं। भाजपा राज में जानवरों का आतंक भी पहाड़ के लोगों पर भारी पड़ रहा है। हर दिन भालू व गुलदार ग्रामीण जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किये हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, ममता उनियाल, देवेंद्र नौडियाल, नरेश चंद रमोला, शक्ति प्रसाद जोशी, राकेश थलवाल, संतोष आर्य सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *