• Home  
  • घर में घुसकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, केस दर्ज
- उत्तराखंड

घर में घुसकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, केस दर्ज

हरिद्वार   ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में 82 वर्षीय बुजुर्ग से रंजिशन मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अब्दुल वहाब पुत्र बंदा हसन की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, छह दिसंबर की दोपहर को अब्दुल वहाब […]

हरिद्वार

  ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में 82 वर्षीय बुजुर्ग से रंजिशन मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अब्दुल वहाब पुत्र बंदा हसन की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, छह दिसंबर की दोपहर को अब्दुल वहाब घर पर अकेले थे, तभी चांद पुत्र यामिन, शबाना पत्नी चांद, नूरजहां पत्नी राशिद, साहिबा पुत्री राशिद और कलसुम पुत्री राशिद निवासी इस्लामनगर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चांद ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जबकि बाकियों ने लात-घूंसे चलाए और गाली-गलौच की। पीड़ित को धमकाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *